{"_id":"63f8fb78d14cf2a9520f79c4","slug":"women-gang-rape-report-gonda-gonda-news-c-13-1-101755-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र नामजद
Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर शुक्रवार को उमरी बेगमगंज थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ गैंगरेप की मुकदमा दर्ज किया है। इधर, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, महिला गुरुवार की रात घर पर अकेली थी। तभी रात साढ़े नौ बजे एक गांव का रहना वाला शेष नरायन आया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके कुछ देर बाद शेष नरायन का पिता बृज बहादुर भी आ धमका, और उसने भी जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता शुक्रवार सुबह थाने पहुंची, और पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि शेष नरायन और उसके पिता बृज बहादुर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि शेष नरायन और उसके पिता बृज बहादुर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन