फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women constables will make women feel safe

महिला कान्सटेबल कराएंगी गांवों की महिलाओं को सुरक्षा का एहसास

Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Women constables will make women feel safe
गोंडा। गांवों की महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पहली बार महिला कांस्टेबल को बीट में उतारने की तैयारी है। अभी तक बीट में पुरुष कांस्टेबल ही जाया करते थे। गांवों की महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बी बनाने के इरादे से बीपीओं जिम्मेदारी निभाएंगी।
विज्ञापन

जनपद के 18 थानों में तैनात महिला कांस्टेबल को गांवों की महिलाओं को जागरूक करने के लिए पहली बार बीट की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले थानों में तैैनात महिला कांस्टेबल थाना कार्यालय, प्रहरी, महिला हेल्प डेस्क समेत थाने अन्य कार्यों में अपनी भूमिका निभाती थीं।
विज्ञापन

मगर अब हरएक बीट में दो महिला कांस्टेबल को जिम्मेदारी निभानी होगी। महिला कांस्टेबल गांवों की महिलाओं से मिलकर उनकी दर्द को साझा करेंगी। अगर उन्हें कोई ऐसी समस्या है, जिसके बारे में वह किसी और से नहीं बता सकती हैं तो महिला कांस्टेबल उनसे मिलकर उनकी परेशानी को साझा करने के साथ ही उसका निराकरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल गांवों की महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहकर किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करने, मानसिक रूप से विषम परिस्थिति में निपटने, समाज में उनकी बेहतर भूमिका होने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का एहसास भी कराएंगी।
बीट पुलिस ऑफीसर अपनी बीट में तैनात आशा संगनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं से जागरूकता फैलाने में मदद लेंगी। आशा संगनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं से समन्वय बनाकर गांव की महिलाओं को उनके अधिकार बताएंगी। जिससे वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।
बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। बालिकाओं व महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा चलाया है। ऑपरेशन शिकंजा में ऐसे अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करने समेत उनकी गिरफ्तारी करने व अदालतों में पैरवी करने उन्हें सजा दिलाने का काम पुलिस कर रही है।

जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज बालिका व महिला अपराध संबंधी 21 मुकदमों में पुलिस की पैरवी से अभी तक पॉक्सो एक्ट के पांच आरोपियों के साथ ही दहेज हत्या के दो आरोपियों को सजा दिला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed