फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman sitting on strike with children due to FIR not being registered

Gonda News: एफआईआर दर्ज न होने पर बच्चों संग धरने पर बैठी महिला

Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman sitting on strike with children due to FIR not being registered
गोंडा। नगर कोतवाली में एफआईआर न दर्ज होने से नाराज कलंदरपुर चौबे गांव की एक महिला मंगलवार को बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद पीड़िता अपने बच्चों व रिश्तेदारों के संग धरने पर बैठी है। आरोप लगाया कि आरोपियों से मिलीभगत के चलते पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कलंंदरपुर चौबे निवासी रिंकी गौतम मंगलवार सुबह अपने बेटों चंद्र प्रताप व तेज प्रताप के अलावा मायके पक्ष से भाभी ममता आदि के साथ कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर बैठ गई। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। महिला दरोगा के साथ ही एससीपीएम चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान रिंकी गौतम ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। विरोध करने पर मारपीट भी की। इतना ही नहीं पति समय प्रसाद गौतम को बांधकर पीटा। यूपी 112 के पुलिसकर्मियों की मदद से उनकी जान बच सकी। आरोपी घर से समय प्रसाद की बाइक भी उठा ले गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में प्रार्थनापत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में आरोपियों के डर से पीड़िता ने घर छोड़ दिया है। पूरा परिवार मायके में रहकर न्याय के लिए दौड़भाग करता रहा। कहीं सुनवाई न होने पर धरने पर बैठना पड़ा। नगर कोतवाल का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed