फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman raises child on hospital stairs

लापरवाही से महिला का अस्पताल की सीढिय़ों पर हुआ प्रसव

Thu, 03 Oct 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman raises child on hospital stairs
गोंडा के महिला अस्पताल की सीढ़ियों पर जन्म लेने वाला सुरक्षित बच्चा। - फोटो : GONDA
गोंडा। एक बार फिर जिला महिला अस्पताल में नर्स व डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है जिसके चलते पीड़ित महिला का सीढ़ियों पर प्रसव हुआ। बुधवार को महिला अस्पताल में सीएचसी वजीरगंज से रेफर होकर महिला अस्पताल आई थी, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात नर्स व डॉक्टर ने उसका सही से इलाज नहीं किया। पीड़ित महिला व परिवारीजनों का आरोप है कि नर्स ने पहले कहा कि बच्चा टेढ़ा है, ऑपरेशन से होगा। इसमें समय लगेगा और उसके बाद अस्पताल से भगाने लगी। उसी दौरान जब महिला सीढ़ी से उतर रही थी तभी उसका प्रसव हो गया। इसकी जानकारी नर्स को हुई तब ले जाकर बेड पर लिटा दिया और बच्चे की नाल काटी। वहीं परिवारीजनों का आरोप है कि सही से मरीज का डॉक्टर व नर्स इलाज भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दौरा किया था और इस अस्पताल को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा आवभगत में लगा रहा खामियों को छुपाया गया था, लेकिन कमियां तब उजागर हो गईं जब जिले के वजीरगंज सीएचसी से रिफर होकर आई सोनी नाम की मरीज की डिलीवरी होनी थी, उसकी डिलीवरी सीढ़ियों पर ही हो गयी। पीड़ित मरीज व परिजनों का आरोप है की उसका सही से इलाज नहीं किया गया और ड्यूटी पर तैनात नर्स व्यवहार अच्छा नहीं था।
विज्ञापन

इस बारे में महिला अस्पताल के सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वजीरगंज ब्लॉक से रेफर होकर आई सोनी नाम की मरीज जिसकी डिलीवरी होनी थी उसके पास कोई जांच रिपोर्ट नहीं थी। जब नर्सों ने चेक किया तो बच्चा टेढ़ा था। इसलिए उसको बेड पर लिटा दिया गया। माहिला को बाथरूम जाना था तो उसके परिवारीजन उसको सीढ़ियों से लेकर ऊपर चले गए, जबकि बाथरूम उसी वार्ड में बना था लेकिन महिला गांव की थी इसलिए उसको नहीं पता था। उतरते समय सीढ़ियों पर महिला की डिलीवरी हुई। जब इसकी जानकारी नर्स को लगी तो नर्स ने महिला व बच्चे को लाकर बेड पर लिटा दिया। महिला का इलाज चल रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed