{"_id":"6a95ba22160f1add6d070e1a","slug":"woman-dies-of-snakebite-gonda-news-c-100-1-gon1041-165297-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांप के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांप के काटने से महिला की मौत
Mon, 31 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। तेलियन पुरवा निवासी चंद्रकांति तिवारी (60) की सोमवार को सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, खेत में सब्जी तोड़ते समय किसी जहरीले सांप ने उनके हाथ में काट लिया। चंद्रकांति ने घर पहुंचकर बेटे रवि को जानकारी दी। वह तत्काल उन्हें बाइक से सीएचसी ले गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. मनोज रस्तोगी ने बताया कि शरीर में जहर फैलने से जान गई है। चंद्रकांति के पति रामतीरथ जालंधर में मजदूरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेखपाल प्रेमशंकर के अनुसार, रिपोर्ट आने पर परिजनों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
सांप काटने पर ये करें
सांप काटने पर बिल्कुल घबराएं नहीं, क्योंकि घबराहट से हृदयगति बढ़ने पर जहर शरीर में तेजी से फैलता है।
पीड़ित को शांत रखें और उसे चलने-फिरने या भागने न दें। इससे जहर का फैलाव धीमा होगा।
घाव वाले स्थान को साबुन और पानी से साफ करें, लेकिन उस पर चीरा लगाने या जहर चूसने का प्रयास कदापि न करें।
दंश वाले हिस्से को दिल के स्तर से नीचे रखें। उसे किसी टाइट कपड़े या रस्सी से न बांधें।
झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं।