{"_id":"616714cbb92b86278c5d8e83","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-gonda-news-lko599976783","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। खंभे से टूट कर गिरे तार से खेत की बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट और गेड़सर की सीमा पर स्थित छट्ठी राम के खेत में लगी बाड़ में बगल की खेत में टूट कर गिरे तार से अगल-बगल के खेतों में करंट प्रभावित हो रहा था।
इसी बीच घास काटने गई रोशनी (27) पत्नी हनुमान तार की बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही करंट प्रवाह रोकने के लिए बार-बार फोन मिलाए जाने के बाद भी नवाबगंज फीडर के अधिकारियों का फोन नहीं उठा।
मामले की सूचना एसडीएम कुलदीप सिंह को दी गई तब जाकर विद्युत कटी जिसके बाद ग्रामीण शव को उठाकर चाचा पुरवा गांव लाए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आपदा राहत समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए परिजनों से बात कर प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।