{"_id":"6a5e5f5a33d6430d8801f15a","slug":"woman-commits-theft-at-her-home-with-a-friend-gonda-news-c-100-1-slko1026-162686-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला ने दोस्त के साथ अपने घर में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला ने दोस्त के साथ अपने घर में की चोरी
Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में साथी के साथ गिरफ्तार महिला। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
खरगूपुर/गोंडा। विशुनापुर बाजार में लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। विशुनापुर बाजार निवासी लवकुश कसौधन ने सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि रात में घर में घुसे चोर तीन बक्सों के ताले तोड़कर आभूषण, नकदी तथा अन्य सामान चुरा ले गए। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। इस दौरान वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने जुर्म कुबूल कर लिया।
सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम की अपने रिश्तेदार विकास कसौधन से दोस्ती है। वह उसके घर आता-जाता था। दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची। इसके बाद रविवार देर रात पूनम ने विकास को घर बुलाया। दोनों ने चोरी करने के बाद कमरे का सामान बिखेर दिया था। इसके बाद पूनम ने बेड के नीचे लेटकर बेहोश होने का नाटक किया। सुबह परिजनों को बताया कि रात में नौ-दस बदमाश घर में घुसे, उसकी पिटाई करके गहने व नकदी चुरा ले गए। (संवाद)