{"_id":"69711912bfe96efe090da109","slug":"will-get-respect-for-excellent-work-in-ots-gonda-news-c-100-1-gon1003-150781-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओटीएस में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओटीएस में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा सम्मान
Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बिजली बिल राहत योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत कर्मियों समेत अन्य को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मियों को चिह्नित करके जोन स्तर पर मुख्य अभियंता और सर्किल स्तर पर अधीक्षण अभियंता की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
बुधवार को मुख्य अभियंता ने खरगूपुर व इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 उपखंड अधिकारी, 12 अवर अभियंता, 3 कार्यकारी सहायक, 12 तकनीशियन और 6 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्य अभियंता देवीपाटन ने तीनों मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसरों में गणतंत्र दिवस पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 12 निविदा कर्मियों, 2 सीएससी, 2 विद्युत सखी और 2 मीटर रीडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करें। उन्होंने खरगूपुर और इटियाथोक के करूवापारा गांव में बिजली बिल राहत योजना कैंप का निरीक्षण किया।