{"_id":"60c62afc8ebc3e1f571f9cf0","slug":"wife-was-hanged-after-killing-her-for-dowry-gonda-news-lko5822813176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो पत्नी को मारकर फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो पत्नी को मारकर फंदे से लटकाया
विज्ञापन
गोंडा। नगरा बुजुर्ग गांव में दहेज न मिलने पर पति ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी को मारकर फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में विवाहिता के भाई ने थाना छपिया में बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र के जमोलिया पांडेय निवासी राकेश कुमार ने थाना छपिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन सीलम की शादी 14 जून 2020 को गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के नगरा बुजुर्ग गांव निवासी विजय पुत्र रामकुमार सोनकर के साथ की थी।
शादी के बाद से ही विजय उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। अक्सर उसकी बहन को मारापीटा जाता था। राकेश का आरोप है कि 12 जून की शाम उसकी बहन सीलम 24 को उसके पति विजय ने मारकर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। थानाध्यक्ष छपिया राकेश सिंह ने बताया कि सीलम के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर सीलम के पति विजय कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।