{"_id":"5d5042978ebc3e6cb025d340","slug":"wife-dumped-on-track-after-beating-for-dowry-gonda-news-lko475940265","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक नही मिली तो पत्नी को मरणासन्न कर रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में बाइक नही मिली तो पत्नी को मरणासन्न कर रेलवे ट्रैक पर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। टिटहिया गांव में दहेज में बाइक नहीं मिली तो पति समेत ससुराल वालों ने महिला को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। ससुरावालों ने महिला को मरा समझकर इटियाथोक रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद महिला के पति ने मायके वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मायके वाले जब रेल ट्रैक पर पहुंचे तो महिला जिंदा थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में थाना इटियाथोक में पति समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के भवनियापुर कला गांव के रहने वाले तिलकराम तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीपशिखा (22) की शादी 29 जून 2018 को खरगूपुर थाना क्षेत्र के टिटहिया गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राकेश दहेज में बाइक की मांग करने लगा। इसी को लेकर दीपशिखा को प्रताड़ित किया करता था। तिलकराम के मुताबिक राकेश ने एक सप्ताह पूर्व दीपशिखा को अपनी बड़ी बहन पूनम पत्नी निबरे निवासी हरैय्या झूमन के घर भेज दिया था। तभी से वह अपने ननद के यहां थी।
तिलकराम का आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं मिली तो राकेश ने अपने बड़े भाई राजेश तिवारी, बड़ी बहन पूनम व बहनोई निबरे के साथ मिलकर साजिश के तहत दीपशिखा को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया। तिलकराम ने बताया कि राकेश ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी ट्रेन से कट गई है। जब वह इटियाथोक रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर पहुंचे तो उसकी बेटी जिंदा थी और मरणासन्न हालत में ट्रैक पर पड़ी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तिलकराम ने थाना इटियाथोक में पति राकेश तिवारी, जेठ राजेश तिवारी, ननद पूनम व ननदोई निबरे के खिलाफ जानलेवा हमला, प्रताड़ना, धमकी व दहेज की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।