फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife and children are missing since 15 days, police is not writing FIR

Gonda News: 15 दिन से लापता हैं पत्नी व बच्चे, एफआईआर नहीं लिख रही पुलिस

Sat, 17 Aug 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wife and children are missing since 15 days, police is not writing FIR
गोंडा। जिले में संपूर्ण समाधान दिवसों पर तहसीलों में अधिकारी बढ़-चढ़कर सुनवाई कर रहे हैं। मगर समाधान के लिए फरियादियों को भटकना पड़ रहा। शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल, सदर तहसील में सीडीओ एम. अरुन्मोली और करनैलगंज में एडीएम आलोक कुमार ने सुनवाई के बाद समाधान का भरोसा दिया है। वहीं, तरबगंज तहसील में कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में बहुवन मदार माझा निवासी एक व्यक्ति ने डीएम व एसपी से कहा कि उसकी पत्नी व बच्चे 15 दिन से लापता हैं। बार-बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद भी पुलिस नहीं सुन रही है। डीएम ने तत्काल एसपी से बात की और परसपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। नकहरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले साल एसडीएम के मौखिक आदेश पर नाविकों से भाड़े पर 12 नाव लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा दी गई थीं। कई बार शिकायत के बावजूद बकाया भाड़ा नहीं मिला। मुंडेरवा गांव निवासी विवेक सिंह ने बताया कि 10 वर्ष पहले गांव में एएनएम सेंटर बना दिया गया, मगर संचालित नहीं हो सका। सकरौरा के मदरसे में नौकरी के नाम पर दिव्यांग से वसूली की शिकायत भी अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन

करनैलगंज में 87 में से एक और मनकापुर में 91 में से तीन शिकायतों का मौके पर समाधान हो सका। सदर तहसील में आईं 87 शिकायतों में से एक का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। तरबगंज में कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एडीएम आलोक कुमार ने मनकापुर में संपूर्ण समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ मनकापुर, छपिया, बभनजोत, अधिशासी अधिकारी मनकापुर, प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, छपिया, खोड़ारे, मोतीगंज, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, अधीक्षक चिकित्साधिकारी मनकापुर, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनुपस्थित मिले। हालांकि कुछ अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को भेजा था। एडीएम ने उक्त 12 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed