फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife and brother killed the young man in an illegal relationship, buried the body in the ground

अवैध संबंध में पत्नी व भाई ने युवक की हत्या की, शव जमीन में गाड़ दिया

Sun, 06 Nov 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife and brother killed the young man in an illegal relationship, buried the body in the ground
गोंडा। मृतक पुष्पेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : GONDA
थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया में अवैध संबंध के चलते एक युवक की उसकी पत्नी और छोटे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर शव को जमीन में मिट्टी खोदकर गाड़ दिया और गांव में उसके लापता होने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन शंका होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में गाड़ा गया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुड़िया निवासी 27 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह उर्फ अल्लो पुत्र ओमप्रकाश खेतीबाड़ी व मजदूरी करते थे। अचानक दो दिन पहले वह लापता हो गए। कहीं भी पता न चलने पर उसके चाचा सुक्खा ने शनिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पुष्पेंद्र के लापता होने के पीछे शक की सुई उसकी पत्नी और छोटे भाई रवेंद्र की ओर गई। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई। थाने में दोनों से कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुष्पेंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
सीओ इगलास के अनुसार पुष्पेंद्र के दो पुत्र व 20 दिन की एक दुधमुंही बेटी है। पुष्पेंद्र की पत्नी के अपने देवर रवेंद्र के साथ अवैध संबंध हैं। पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी व भाई को घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी पर दोनों ने घर के अंदर पुष्पेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद रात के समय शव को बाइक पर गांव के बाहर ले जाकर जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। दोनों को लेकर पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां पर शव को गाड़ा गया था। गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इसके साथ ही शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक और फावड़े को भी बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होन के छह घंटे बाद ही घटना का खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed