फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the dancer did not dance as per request, he opened fire

Gonda News: फरमाइश पर नहीं थिरकी डांसर तो झोंका फायर

Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
When the dancer did not dance as per request, he opened fire
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के दत्तनगर बूढ़ी बगिया गांव में दीपावली की रात बरही संस्कार में आयोजित आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत पर नृत्य कराने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। आयोजक और उसके साथी ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद फरमाइशी गीत पर नृत्य न करने पर एक पक्ष के तीन युवकों ने महिला डांसर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली एक व्यक्ति के कान को छूते हुई निकल गई। मामले में आरोपी तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गांव के राजितराम शर्मा ने बताया कि रविवार को दीपावली के दिन बेटे का बरही संस्कार था। उन्होंने आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। दावत के बाद नर्तकियां नृत्य कर रही थीं। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी बीच एक साइड में बैठे लोग फरमाइशी गीतों पर नृत्य कहाना चाहते थे, जबकि स्टेज के दूसरी ओर बैठे लोग अलग फरमाइश कर रहे थे। इस बीच दोनों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर वह अपने साथी मुजेहनी गांव निवासी ओमकार वर्मा के संग उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे। जिस पर वह सभी भिड़ गए। यह देखकर नर्तकियाें ने फरमाइशी गीतों पर नृत्य करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बीच सुनील कुमार पासवान निवासी आनन्द नगर दुल्हापुर बनकट ने तमंचा निकाल लिया और फायर झोंक दिया। गोली ओमकार के कान को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धानेपुर अंकुर वर्मा ने बताया कि राजितराम की तहरीर पर सुनील कुमार पासवान, सौरभ सिंह व महेश निवासी रेहरवा दुल्हापुर बनकट के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed