{"_id":"624f24ad110a343cd53902d5","slug":"wheat-purches-gonda-news-lko625073286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन हुई गेहूं खरीद की बोहनी, 75 क्विंटल हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन हुई गेहूं खरीद की बोहनी, 75 क्विंटल हुई खरीद
विज्ञापन
फोटो-24 गोंडा गल्लामंडी में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अपर आयुक्त रामेशचंद्र शर्मा। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पहली अप्रैल से जिले के गेहूं खरीद के लिए 90 केंद्र खोल दिए गए, इसके बाद 26 केंद्र बढ़ाकर केंद्रों की संख्या 116 की गई। किसानों के नहीं पहुंचने के कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा।
सातवें दिन गुरुवार को गल्ला मंडी स्थित एफसीआई के केंद्र पर एक किसान ने खरीद की बोहनी कराई। केंद्र पर किसान कुलदीप मिश्र ने गल्ला मंडी में खरीद की बोहनी कराते हुए अपनी 75 क्विंटल गेहूं बेचा। अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा व संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा ने मंडी समेत आधा दर्जन क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने ऑनलाइन पंजीकरण के बाद सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में 116 क्रय केंद्रों पर सहयोगी संस्थाओं के साथ एक अप्रैल से खरीदारी का शुभारंभ हुआ है, लेकिन छह दिनों तक एक भी केंद्र पर बोहनी नहीं हो सकी थी।
क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को पेयजल, छांव, बोरे की उपलब्धता, पंजीकरण-सत्यापन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में सहयोग करने की व्यवस्थाएं विपणन विभाग ने शुरुआत होने से एक दिन पहले पूर्ण करा लिया था। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदारी को प्रमुखता दी जा रही है। सभी किसानों से अपील की जा रही रही है कि वो अपना गेहूं बेचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं।