फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Welcome of pilgrims in Lord Kapil Ashram

Gonda News: भगवान कपिल आश्रम में परिक्रमार्थियों का स्वागत

Sat, 11 May 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Welcome of pilgrims in Lord Kapil Ashram
गोंडा। मखौड़ा धाम से शुरू हुई अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा शनिवार सुबह महंगूपुर स्थित भगवान कपिलमुनि आश्रम पहुंची। वहां हनुमान मंडल के तत्वावधान में पहुंचे परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा की अगुवाई कर रहे प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार 600 संत व अन्य लोग परिक्रमा कर रहे हैं। इसमें उड़ीसा, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान व बिहार आदि प्रांतों के संत शामिल हैं। शुक्रवार को परिक्रमार्थियों ने तुलसीपुर माझा के पहलवान की चक्की स्थान पर रात्रि भोजन विश्राम किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे परिक्रमा यात्रा ढेमवा मार्ग से होते हुए महंगूपुर के कपिल आश्रम के लिए निकली। महंगूपुर गांव के बाहर लोगों ने फूल-मालाओं से साधु-संतों का स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सुशील पांडेय ने संतों को जलपान कराया। फिर संत भगवान कपिल के आश्रम पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद दोपहर में महाप्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान कपिलमुनि सेवा समिति के प्रमुख शरद पांडेय, नवनीत पांडेय, राजकुमार पांडेय, बृजेंद्र मिश्र, सुधीर, मिंटू, पुरषोत्तम पांडेय, दिव्यांशु, शुभम, सौरभ व सुधीर सेवा में जुटे रहे। परिक्रमा प्रमुख ने बताया कि गोंडा में पुलिस की सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने मनमानी व उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed