फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water suddenly released into the canal, 50 acres of crops submerged

Gonda News: नहर में अचानक छोड़ा पानी, 50 एकड़ फसल डूबी

Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water suddenly released into the canal, 50 acres of crops submerged
खरगूपुर (गोंडा)। नहर में अचानक पानी छोड़े जाने से 50 एकड़ गेहूं, सरसों, मटर व मसूर आदि फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ। पयागपुर की ओर से आने वाली सरयू नहर में मनमानी तरीके से छोड़े गए पानी से ग्राम सुसगवां तथा आसपास गईजन पुरवा, बगही, तिलोरी पुरवा, बाल गोविंद पुरवा, खरगूपुर डिंगुर आदि गांवों के किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। किसान अभय तिवारी का पांच बीघा, घनश्याम का 15 बीघा, सुनील, सुभाष व संतोष का 33 बीघा, रघुनाथ वर्मा का नौ बीघा, महबूब का सात बीघा, सियाराम का नौ बीघा सहित अन्य किसानों के खेतों में लगी फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। नहर से छोड़े गए बड़े पैमाने पर पानी से लगभग 50 एकड़ फसलों को नुकसान पहुंचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed