फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warrantee escapes from custody; four constables suspended

Gonda News: अभिरक्षा से भागा वारंटी, चार आरक्षी निलंबित

Mon, 31 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Warrantee escapes from custody; four constables suspended
परसपुर। थाना परिसर से रविवार शाम पुलिस अभिरक्षा से वारंटी आलोक सिंह (27) भाग गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसपी अभिषेक ने सीओ करनैलगंज की जांच रिपोर्ट के बाद लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष, दिवसाधिकारी व हेड मोहर्रिर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें राजा टोला निवासी आलोक सिंह भी शामिल था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी था। चिकित्सीय परीक्षण में देरी के कारण सभी को थाना परिसर लाया गया था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आलोक पुलिस अभिरक्षा से भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहरी मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने करनैलगंज सीओ आनंद राय से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही सामने आने पर आरक्षी अजय सिंह, अमित कुमार, शुभम वर्मा और राहुल पासवान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी, दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक विजय बहादुर यादव और हेड मोहर्रिर आशुतोष पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहीं, एक पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed