फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Waiting for lenses for three months

Gonda News: तीन माह से लेंस का इंतजार, थम गए आंखों के ऑपरेशन

Wed, 22 Jul 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Waiting for lenses for three months
गोंडा। बाबू ईश्वर शरण मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब तीन महीने से इंट्राऑक्यूलर लेंस (आईओएल) और विस्को की आपूर्ति ठप होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन लगभग बंद हैं। आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों की जांच तो हो रही है, लेकिन जरूरी सामग्री उपलब्ध न होने से उन्हें बिना ऑपरेशन कराए वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नेत्र ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह तो दे रहे हैं, लेकिन लेंस उपलब्ध न होने के कारण ऑपरेशन की तारीख नहीं दी जा पा रही है। इससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गोड़वा निवासी कुन्नू ने बताया कि उनकी दादी के मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है। जांच के बाद अस्पताल ने लेंस उपलब्ध न होने की बात कहकर इंतजार करने को कहा है। वहीं पवन ने बताया कि उनके पिता की आंख में मोतियाबिंद है और चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी है, लेकिन जरूरी सामग्री न होने से इलाज आगे नहीं बढ़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधता निवारण कार्यक्रम भी प्रभावित
जिले में अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष करीब 12 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक एक हजार ऑपरेशन भी पूरे नहीं हो सके हैं। लंबे समय से लेंस की आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रतीक्षा सूची लगातार बढ़ती जा रही है।


उच्चाधिकारियों को भेजा गया पत्र
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि लेंस और विस्को की कमी के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति होते ही मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र शल्य क्रियाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed