{"_id":"607089d88ebc3ee63a17b8aa","slug":"voting-will-be-held-under-the-supervision-of-paramilitary-force-and-pac-gonda-news-lko573458319","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: पैरा मिलेट्री व पीएसी की निगहबानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: पैरा मिलेट्री व पीएसी की निगहबानी में होगा मतदान
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बाहर से आने वाली एक कंपनी अर्ध सैनिक बल के साथ ही दो कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवान मतदान कराएंगे। इसके साथ ही तकरीबन 3000 पुलिसकर्मी, 900 रिक्रूट, 4800 होमगार्ड व 200 पीआरडी के जवान चुनाव की कमान संभालेंगे।
मतदान केन्द्रों से दो सौ मीटर के दायरे में किसी को भी फटकने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही कलस्टर मोबाइल व थाना मोबाइल टीम बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। फोर्स के ठहराव के लिए स्कूल कॉलेजों को चिन्हित कर लिया गया है। वहां जरुरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए थानाध्यक्षों की टीम मतदान केन्द्रों को भ्रमण कर वहां आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उसका निराकरण करने में जुटी है। किस-किस मतदान केन्द्रों पर पिछले चुनाव में बवाल हुआ था।
विज्ञापन
उसकी जानकारी के बाद उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गड़बड़ी करने वालों की सूची तैयार की है। बीट सिपाही अभी भी लोगों को चिन्हित करने में जुटे हैं। ऐसे लोगों का भी ब्यौरा तैयार किया जा रा है। जिनपर गड़बड़ी करने की संभावना जताई गई है।
पंचायत चुनाव में मतदान के बाद मतपेटियां रखने के लिए जनपद के 16 ब्लाकों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां मतपेटियां रखी जाएंगी। स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा के लिए एसएसबी के साथ ही पीएसी की तैनाती की जाएगी।
जबकि स्ट्रांग रूम के बाहरी सुरक्षा की कमान सिविल पुलिस करेगी। इसके लिए दरोगा व सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए शिफ्टवार मजिस्ट्रेट के साथ ही सर्किल पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
-पंचायत चुनाव कराने के लिए बाहर से आने वाली अर्ध सैनिक बल के साथ ही पीएसी व सिविल पुलिस को ठहराने के लिए जनपद के 63 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। सभी विद्यालयों में बिजली, पानी, स्नान घर व शौचालयों की व्यवस्था कराई गई है। बिजली कटौती के दौरान सभी विद्यालयों में प्रकाश व्यवस्था के लिए जेनरेटर लगाए जाएंगे।
पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर जोनल पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्रों पर दस से 15 मिनट के अंदर पहुंचेंगे। इसके लिए जोनल पुलिस अधिकारियों के वाहनों को आरटी सेट से लैस किया गया है। जिसपर मतदान केन्द्रों पर लगे पुलिस के जवान कंट्रोल रूम के नंबर के माध्यम से सूचना देंगे। सूचना के दस से पंद्रह मिनट के अंदर जोनल पुलिस अधिकारी उस मतदान केन्द्र पर पहुंचकर स्थिति संभालेंगे।