{"_id":"5fa96c7c8ebc3ec5ee58cebb","slug":"voter-registration-will-be-started-on-17th-in-lbs-gonda-news-lko5494416135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबीएस में 17 को होगा मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलबीएस में 17 को होगा मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ
विज्ञापन
गोंडा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 17 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिये कार्यक्रम का आयोजन 17 नवंबर को प्रारंभ होगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को किया जायेगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 15 दिसंबर निर्धारित की गयी है।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र छात्र/छात्राओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसके क्रम में 17 नवंबर, 2020 को मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को एलबीएस डिग्री कॉलेज में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में महाविद्यालय के अर्ह छात्र/छात्राएं जिनकी आयु 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष हो रही है अथवा हो गयी है और उनका नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, उन पात्र छात्र/छात्राओं से निर्धारित प्रारूप-6 पर पासपोर्ट साइज के फोटो सहित आयु प्रमाण-पत्र एवं अभिभावकों के मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति के साथ कॉलेज में स्थापित वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष में जमा कराए जाएंगे।
तत्पश्चात महाविद्यालय द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में सूचीबद्ध करते हुए जमा किये जा सकते हैं।