{"_id":"5f623b828ebc3e9ad84867ff","slug":"visitor-shed-to-be-built-in-district-prison-from-24-54-lakhs-gonda-news-lko540473084","type":"story","status":"publish","title_hn":"24.54 लाख से जिला कारागार में बनेगा विजिटर शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24.54 लाख से जिला कारागार में बनेगा विजिटर शेड
विज्ञापन
गोंडा में जिला कारागार।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिला कारागार में बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों के लिए 24.54 लाख रुपये की लागत से विजिटर शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी देने के साथ ही बजट की भी स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही जिला कारागार में विजिटर शेड का निर्माण होगा। विजिटर शेड बनने से यहां बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिवार के लोगों के साथ अन्य मुलाकातियों को गर्मियों के मौसम में जहां धूप से राहत मिलेेगी। वही बरसात के मौसम में उन्हें अब खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर बारिश में भीगना नहीं पड़ेगा।
जिला कारागार में साढ़े आठ सौ अधिक बंदी निरुद्ध चल रहे हैं। यहां निरुद्घ बंदियों से मुुलाकात के लिए सप्ताह में शनिवार को छोड़कर हर रोज आने वाले लोगों की बंदियों से मुलाकात कराई जाती है। मगर मुलाकात करने यहां आने वाले लोगो के बैठने के लिए अभी तक कोई भी इंतजाम नहीं था। जिससे मुलाकातियों को गर्मियों में धूप में खड़े रहना पड़ता था तो बरसात के मौसम में बारिश में भीगना पड़ता था।
मगर शासन ने जेल में बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों की परेशानी को देखते हुए यहां मुलाकातियों के लिए विजिटर शेड यानि हॉल का निर्माण कराने को मंजूरी दी है। इसके लिए शासन ने यहां से भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए विजिटर शेड के लिए 24.54 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। विजिटर शेड के निर्माण का काम कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था जल्द ही विजिटर शेड का निर्माण कार्य शुरू कर देगी। एक माह में विजिटर शेड का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मुलाकातियों को परेशानी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
-15.23-08.23 मीटर का होगा विजिटर शेड
-03.77-02.77 मीटर का होगा कंप्यूटर रूम
-विजिटर शेड में बनेंगे 02 टॉयलेट
-महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग होगा टॉयलेट
बनेंगे आठ प्लेटफार्म
जिला कारागार में विजिटर शेड का निर्माण पूरा होने के बाद उसमें यहां आने वाले मुलाकातियों के बैठने के लिए आठ प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। सभी प्लेटफार्म आरसीसी के होंगे। जिसे एल आकार दिया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को मुलाकात में समय लगता है तो वे यहां प्लेटफार्म पर एक दूसरे के सामने बैठकर मंत्रणा कर सकेंगे। जिससे इंतजार का पल बातचीत में गुजर जाएगा।
20 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो गोदाम
जिला कारागार में बंदियों के इस्तेमाल में आने वाले कंबल समेत अन्य सामान के भंडारण के लिए जेल प्रशासन के पास गोदाम की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। जिसके निर्माण की मंजूरी भी मिल गई है। इसके लिए 20 लाख रूपए लागत तय की गई है। शासन ने इसके लिए 20 लाख रूपए की धनराशि की स्वीकृति दे दी है। इससे जल्द ही दो गोदाम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
5.70 लाख की लागत से बनेगा नियंत्रण कक्ष
जिला कारागार में बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों के लिए शासन ने विजिटर शेड बनाने की मंजूरी दे दी है। 24.54 लाख से विजिटर शेड का निर्माण कराया जाएगा। विजिटर शेड में तमाम प्रकाश की सुविधाएं मुहैय्या होंगी। इसके साथ ही 20 लाख रूपए की लागत से दो गोदाम व 5.70 लाख रूपए की लागत से नियंत्रण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। -शशिकांत सिंह, जेल अधीक्षक