{"_id":"60d9fb538ebc3e297d4208c9","slug":"vishwanath-murder-accused-arrested-in-encounter-gonda-news-lko584552210","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़ा गया विश्वनाथ हत्याकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पकड़ा गया विश्वनाथ हत्याकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने सोमवार को वनगांव में मुठभेड़ के दौरान विश्वनाथ हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हुआ है।
हिस्ट्रीशीटर भारत पिछले दो साल से फरार चल रहा था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी भारत की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के वनगांव के रहने वाले विश्वनाथ की दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
मगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह फरार हो गया था। पुलिस की पैरवी पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह की संपत्ति भी कुर्क कर ली गई थी। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
एसपी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट सर्विलांस के साथ ही तरबगंज पुलिस को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि भारत सिंह वनगांव के मजरे डीहा में मौजूद है।
इसी सूचना पर पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में आरोपी भारत सिंह घायल हो गया उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से 12 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह पर हत्या, जानलेवा हमला व फिरौती मांगने समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।