फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated with joy

हर्षोल्लास के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

Thu, 17 Sep 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated with joy
गोंडा। विश्वकर्मा जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सिविल लाइन विष्णुपुरी कॉलोनी में सुंदर पाठ का आयोजन हुआ। कोविड-19 के नियमों निर्देशों का पालन करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। संस्थान के संस्थापक आरसी गुप्ता ने बताया कि प्राचीन काल की सभी राजधानियों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था।
विज्ञापन

स्वर्ग लोक, सोने की लंका, द्वारिका और हस्तिनापुर भी विश्वकर्मा द्वारा ही रचित है। इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन संस्थानों में उद्योगों, फैक्ट्रियों एवं मशीनों की पूजा की जाती है। यह पूजा उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो कलाकार, शिल्पकार और व्यापारी हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

धन-धान्य और सुख-समृद्धि की अभिलाषा रखने वालों के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है। डॉ. आरपी पाठक ने भी बताया कि पौराणिक युग के अस्त्र और शस्त्र, भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही निर्मित हैं। पूजा कार्यक्रम में प्रबंधक हरीश चंद्र गुप्ता, अनुराग सेन, मधुबाला, सारिका गुप्ता संस्थान के कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं आकाश मिश्रा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, रोली, हेमंत कुमार, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे। रेलवे के डीजल शेड में भी परंपरागत रूप से विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। इसके अलावा आईटीआई, पॉलीटेक्टिन में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक विद्युत उप केंद्र परिसर इटियाथोक व मेहनवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इंजीनियर्स डे के रूप में हुए आयोजन में पूजन अर्चन समारोह में काफी लोगों ने हिस्सा लिया। उपखंड अधिकारी पीके वर्मा व अवर अभियंता पवन कुमार भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान महेश शुक्ल, ओम प्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, केजे पांडेय, बीरबल प्रसाद, बहादुर कश्यप मौजूद रहे। निर्माणाधीन 132 केवीए बिजलीघर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इसके अलावा कई स्थानों पर लौह व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों पर सजावट के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed