फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vishwakama pooja

ूजन-अर्चन के साथ मना भगवान विश्वकर्मा की जयंती

Fri, 17 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
vishwakama pooja
17द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के कोविड अस्पताल में चिकित्सा यंत्रो का पूजन करते डॉ दीपक कुमार व अन्य। - फोटो : GONDA
गोंडा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक पूजा के अवसर पर हवन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न संस्थानों और कारखानों में लोगों ने औजारों आदि की सफाई कर पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को परसपुर बिजली उपकेंद्र पर अधिशासी अधिकारी रणवीर सिंह की उपस्थित में एसडीओ, जेई व संविदा कर्मियों ने हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा से विश्व कल्याण की कामना की। तकनीकी कर्मियों ने उपकेंद्र पर लगी मशीनों का पूजन किया। इस दौरान जेई रामा जी यादव व अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे। रेलवे के लोको शेड में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

लोको शेड के सैकड़ों कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना किया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शेड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे । जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर कोविड अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक कुमार, प्रबंधक रविकांत शुक्ल, निर्मला त्रिपाठी, दिनेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर में हुआ पूजन अर्चन
खरगूपुर (गोंडा)। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सामूहिक पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत निधि नगर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर के व्यवस्थापक इंद्र भवन शर्मा की अगुवाई में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक पूजन अर्चन किया।
भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से उनके बताए गए रास्ते पर चलकर उन्नति की ओर अग्रसर होने का आवाहन किया गया। इस मौके पर हरिराम विश्वकर्मा, प्रहलाद विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, रामनरेश मौर्य, विद्यानंद रामचंद्र, रामदास, रामसागर आदि उपस्थित रहे। संवाद
चीनी मिल कर्मियों ने की विश्वकर्मा पूजा
मोतीगंज (गोंडा)। बजाज चीनी मिल, कुन्दरखी में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। मिल परिसर के अंदर इलेक्ट्रिकल व फिटर ग्रुप के कर्मचारियों ने विधि विधान से हवन पूजन करके विश्वकर्मा भगवान की महाआरती की।

मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों को विश्वकर्मा भगवान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर को आमतौर पर यह उत्सव कारखानों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस मौके पर इंजीनियरिंग हैड प्रमोद पांडेय, जोनल एच आर हैड अखिलेश्वर उपाध्याय, प्रोडक्शन हैड आर के सिंघल, जीएम केन योगेन्द्र सिंह, लीगल फूलचंन्द्र शुक्ल, श्रवण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed