फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vishal's century, Kamakshi in semi-finals

Gonda News: विशाल का शतक, कामाक्षी सेमीफाइनल में

Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vishal's century, Kamakshi in semi-finals
गोंडा। गोंडा प्रीमियर लीग (जीपीएल) का छह दिन चलने वाले मुलायम सिंह यादव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार टीमों के बीच तीन राउंड की भिड़ंत हुई। इसमें कामाक्षी उत्तम एकादश की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इस टीम ने 188 रन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला सीपी हॉस्पिटल बनाम डुमरियागंज के बीच खेला गया। जिसमें सीपी हॉस्पिटल की टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच कामाक्षी उत्तम और रामपुर एकादश के बीच हुआ। कामाक्षी के बल्लेबाज विशाल के 12 छक्कों और पांच चौकों की मदद से बनाए गए 105 रन की बदौलत टीम ने 188 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दे दिया, जिसे विपक्षी टीम पूरा करने से पहले लड़खड़ा गई। इस मैच के बाद तीसरा और अंतिम मुकाबला पहले मैच की विजेता सीपी हॉस्पिटल और दूसरे मैच की विजेता कामाक्षी उत्तम के बीच खेला गया। कामाक्षी उत्तम टीम ने एक बार फिर धुआंधार बैटिंग कर दर्शकों को चौंका दिया। अमित यादव और अर्जुन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 147 रन का स्कोर बनाया। जिसका पीछा सीपी हॉस्पिटल की टीम नहीं कर सकी और 104 रन पर ही ढेर हो गई। गोंडा पुलिस के बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली कामाक्षी दूसरी टीम बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed