{"_id":"67c88ab9c92ad9ec5a037004","slug":"villages-will-be-developed-with-rs-14-crore-proposal-passed-gonda-news-c-100-1-slko1026-133742-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 14 करोड़ से गांवों का होगा विकास, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 14 करोड़ से गांवों का होगा विकास, प्रस्ताव पास
Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज/डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 14 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव ने की। पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह ने विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मनरेगा से 11 करोड़ रुपये तथा पंचम राज्य वित्त तथा 15वां केंद्रीय वित्त का 1.5 व 1.5 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शामिल रहीं। प्रस्ताव पेश करने के बाद सदस्यों की सहमति मांगी गई। बैठक में बिंदुवार 15 अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
बैठक में नगवा के प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह ने राशनकार्ड बनाने में जिलापूर्ति विभाग की मनमानी पर सवाल उठाया। कहा कि ग्राम पंचायतों को नए राशनकार्डों बनाने से मना किया जाता है जबकि सुविधाशुल्क के साथ आपूर्ति विभाग इस खेल में संलिप्त है। प्रधान भरहापारा अवधेश गोस्वामी ने पेंशन सहित अन्य समाज कल्याण की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए समाज कल्याण विभाग से ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की।