फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers rescue injured deer from dogs

ग्रामीणों ने घायल हिरन को कुत्तों से बचाया

Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers rescue injured deer from dogs
मनकापुर (गोंडा)। एक जंगली हिरन के ग्रामीण इलाके में आ जाने से उसको कुछ कुत्तों ने दौड़ा कर नोच कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दिया। वन कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन संसाधन न होने से हिरन भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर में स्थित आरपी इंटर कालेज से सटा बैरीपुर रामनाथ गांव के पास एक हिरन को कुछ कुत्तों ने दौड़ा कर घायल कर दिया। आस-पास के ग्रामीणों ने मिलकर कुत्तों को खदेड़ कर घायल हिरन को बचा लिया और वन विभाग को सूचना दिया। सूचना मिलते ही आननफानन वन विभाग ने बिना कोई संसाधन के दो वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया। वन कर्मियों ने हिरन को कब्जे में लिया लेकिन संसाधन के अभाव में हाथ आया हिरन भाग निकला। जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिनव मिश्रा व ग्रामीण अंशू मिश्रा, अजय पांडेय, कृष्ण कांत मिश्रा, अशोक सिंह, विजय पांडेय, आशुतोष शुक्ला, विनय कुमार आदि लोग वन विभाग के लापरवाही किये जाने से आक्रोश व्यक्त किया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मी बिना संसाधन के जल्दबाजी में मौके पर चले गये। जिससे घायल हिरन भाग गया। जिसकी खोजबीन करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed