फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   villagers Angry on the attitude of police

पुलिस के रवैये पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Thu, 02 Jul 2015 11:23 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में हमले में घायल हुए दो सगे भाइयों में एक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के पास लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हमले के दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाए जाने, मनकापुर कोतवाल व तीन सिपाहियों की निलंबित कर हटाने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


विरोध बढ़ता देख कई थानों की पुलिस को लगाना पड़ा लेकिन लोग अड़े रहे। आखिर में एएसपी के पहुंच कर लोगों को समझाने व कार्रवाई शुरू कराने पर ग्रामीण शांत हुए। बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखसरा रक्षाराम पुरवा पाठक पुरवा निवासी मिश्री लाल पाठक व उनके भाई अशरफी लाल पर जमीन के विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने 29 जून को लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं इस मामले में घायलों के भतीजे दुर्गा पाठक ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने पवन कुमार, ललक राम, राम बहादुुुर, अनिरुद्ध  व दो अन्य अज्ञात  के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हमले में घायल करने की धारा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का इलाज गोंडा शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन 30 जून की रात में मिश्री लाल पाठक (40) ने दम तोड़ दिया। एक जुुलाई को शव लेकर परिवारीजन जब गांव पहुंचे तो उसके घर में कोहराम मच गया। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने व मुआवजे की मांग की।

गुरुवार को पीड़ित पक्ष में क्षेत्र के तमाम लोग भी आ गए। लोग गांव के पास चौराहे पर जमा हो गए। लोग पुलिस कर्मियों को हटाने, दोषियों की गिरफ्तारी, मामले में हत्या की धारा बढ़ाने, पीड़ित परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी पाकर मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला, मनकापुर के पूर्व विधायक  राम विशुन आजाद भी पहुंचे परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं मामले के हालात को देखकर मौके पर मनकापुर के एसडीएम अनिल मिश्रा, सीओ अमित श्रीवास्तव के अलावा पुलिस बल की तैनाती कर दी।


मौके पर पह़ुंचे एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए। उन्होंने बताया कि मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। वहीं नामजद आरोपियों में एक राम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। वहीं एसडीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि मृतक को पारिवारिक लाभ दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed