{"_id":"6a70d5a863f2169e560598ab","slug":"village-administrators-upset-with-the-state-president-resign-en-masse-from-the-organization-gonda-news-c-100-1-gon1041-163600-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रदेश अध्यक्ष से नाराज ग्राम प्रशासकों का संगठन से सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रदेश अध्यक्ष से नाराज ग्राम प्रशासकों का संगठन से सामूहिक इस्तीफा
Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की कार्यशैली और बयानबाजी से नाराज दर्जनों पदाधिकारियों व ग्राम प्रशासकों (प्रधानों) ने सोमवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। विकासखंड मुख्यालय के सभागार में हुई बैठक में सभी ने राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह विशेन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष न तो ग्राम प्रधान (प्रशासक) हैं और न ही संगठन के विधिवत सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय पर निराधार आरोप लगाकर संगठन की छवि खराब कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रधानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर आरडी तिवारी, विशाल पाठक, लालजी सिंह, आनंद प्रकाश जायसवाल, अशोक तिवारी, विशाल सिंह आदि ने इस्तीफा देकर नए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। (संवाद)