Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Victim arrives at police station with daughters; alleges husband's murder.

Gonda News: बेटियों संग थाने पहुंची पीड़िता, पति की हत्या का लगाया आरोप

Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Victim arrives at police station with daughters; alleges husband's murder.
मुजेहना। साहब... मेरे पति की हत्या हुई है। हमारे पास जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है। तीन बेटियां हैं, उनकी परवरिश कैसे होगी? हमें न्याय दिलाइए, नहीं तो हम भी जी नहीं पाएंगे। यह गुहार उस बेसहारा पार्वती की है, जिसका सुहाग उजड़ गया। शुक्रवार को वह अपनी तीन बेटियों और बुजुर्ग सास के साथ धानेपुर थाने पहुंची और पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गड़रही गांव निवासी राजदीप बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो वर्ष बाद वह अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, 23 जून को उनके दोस्त ने फोन कर बताया कि बाराबंकी में राजदीप उनसे बिछड़ गए हैं। इसके बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

अगले दिन, 24 जून को शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर बांस की झाड़ियों में राजदीप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पार्वती का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। बाद में मामला कोतवाल तक पहुंचने पर कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि राजदीप ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार के पास न खेती योग्य जमीन है और न ही आय का कोई दूसरा साधन, जिससे अब तीनों बेटियों और बुजुर्ग मां के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed