{"_id":"69137dcce3a41d3b6d0456b3","slug":"vehicles-found-running-without-hsrp-will-be-seized-gonda-news-c-100-1-slko1026-146999-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना एचएसआरपी दौड़ते मिले वाहन तो होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना एचएसआरपी दौड़ते मिले वाहन तो होंगे सीज
Tue, 11 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरटीओ (प्रवर्तन) ने संभाग के समस्त एआरटीओ व पीटीओ को बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के संचालित वाहनों को सीज करने का आदेश जारी किया है।
आरटीओ (प्रवर्तन) राजेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि संभाग के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में यातायात माह के दौरान अधिकारी बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों की जांच कर सीज करेंगे। इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी।
वहीं, यातायात माह में शुरू हुए अभियान के दौरान पिछले तीन दिन में कार्रवाई के जो आंकड़े आए हैं, उसमें मंडल मुख्यालय सबसे निचले पायदान पर है। बहराइच में 46, बलरामपुर में 29, श्रावस्ती में 26 वाहनों का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न मिलने पर चालान किया गया। जबकि गोंडा में सिर्फ 21 वाहनों का ही चालान हुआ है। जबकि यहां एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ की तैनाती है।