फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Varanasi won the women's football championship

Gonda News: वाराणसी ने जीती महिला फुटबॉल चैंपियनशिप

Wed, 18 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Varanasi won the women's football championship
गोंडा। राज्य स्तरीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बुधवार को वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मिर्जापुर, अलीगढ़, गोंडा, महाराजगंज, बलिया और संतकबीरनगर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाती रही। तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी देवीपाटन अनिमेष सक्सेना रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा बेटियां हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मैच कमिश्नर अयूब शाह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर मनोज तिवारी, अशोक सिंह, विनय कुमार, मो. आकिब, मेहरुद्दीन, संजय सिंह, शालिनी, कविता पटेल, कल्पना कुमारी, रियाज अहमद, राजेश रायचंदानी, नीरज मौर्या, विष्णु प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed