फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Varanasi defeated Maharajganj in a one-sided match

Gonda News: वाराणसी ने महाराजगंज को एकतरफा मुकाबले में हराया

Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Maharajganj in a one-sided match
नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं ​खिलाड़ी। - संवाद 
गोंडा। खेल निदेशालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मैच कराए गए। वाराणसी ने 10-0 से अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, अन्य दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। प्रतियोगिता का समापन 18 मार्च को होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को मैच का उद्घाटन डॉ. आरिफ खां, डाॅ. डीके राव व अनीता सोनकर ने किया। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच वाराणसी व महाराजगंज के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी टीम ने 10 गोल मारे। महाराजगंज टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस तरह वाराणसी ने एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच प्रयागराज व बलिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों की खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाईं और मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरा मैच बाराबंकी बनाम संतकबीरनगर के मध्य खेला गया। यह मुकाबला भी बराबरी का रहा। कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं मार पाईं। मैच कमिश्नर अयूब शाह, मनोज तिवारी, अशोक सिंह, विनय कुमार, आकिब, मेहरुद्दीन, संजय सिंह, शालिनी, कविता पटेल, कल्पना कुमारी, रियाज अहमद, राजेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed