फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vande Mataram is a symbol of sacrifice and dedication

Gonda News: त्याग और समर्पण का प्रतीक है वंदे मातरम

Fri, 07 Nov 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram is a symbol of sacrifice and dedication
 एससीपीएम कॉलेज में वंदेमातरम गातीं छात्राएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। देशभक्ति और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम त्याग व समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। डीएम ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और देशभक्ति की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में सुबह 10 बजे एसपी कार्यालय, कोतवाली नगर, देहात, इटियाथोक सहित अन्य थानों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वर्दी में एकत्र हुए और अनुशासन व उत्साह के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रगीत की धुन से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। एससीपीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन में वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed