{"_id":"673e1fb99cd7fab8430d0522","slug":"vaishali-superfast-reached-six-hours-late-gonda-news-c-100-1-gon1002-127591-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह घंटे देरी से पहुंची वैशाली सुपरफास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह घंटे देरी से पहुंची वैशाली सुपरफास्ट
Wed, 20 Nov 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने नियत समय से घंटों देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
अप साइड की गोरखपुर से वाया बस्ती और बलरामपुर होकर चलने वाली मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, बहराइच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे विलंब से गोंडा पहुंची। इसी तरह आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी-ग्वालियर मेल एक घंटे, अमृतसर-जयनायक एक्सप्रेस दो घंटे व सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे विलंब से पहुंची। उधर, डाउनसाइड से लखनऊ जंक्शन व लखनऊ स्टेशन से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, शहीद एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, गोरखपुर-राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, एक जोड़ी अमृतसर स्पेशल ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।