{"_id":"68432f1460a993347d099922","slug":"vacuum-blast-of-incoming-feeder-power-outage-for-12-hours-gonda-news-c-100-1-slko1026-138938-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इनकमिंग फीडर का वैक्यूम ब्लास्ट, 12 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इनकमिंग फीडर का वैक्यूम ब्लास्ट, 12 घंटे बिजली गुल
Fri, 06 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर/ मसकनवा(गोंडा)। विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के इनकमिंग फीडर का वैक्यूम ब्लास्ट हो जाने से विशुनापुर, देवतहा, साउथ, गोकरननाथ शिवाला आदि फीडरों पर 12.30 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति शाम 4:30 बजे बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के अवर अभियंता रवि कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इनकमिंग फीडर को सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
मसकनवा में शुक्रवार की सुबह 11 बजे बिजली उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर का वैक्यूम ब्लास्ट हो गया। इससे तेजपुर, भोपतपुर, मनसुखपुर, गायघाट, बखरौली, हरसिंहपुर, महमूदपुर, धानेपुर, बनकटवा, हथनीखास, पांडेपुरवा, रोहरौली, उसका, घनश्यामपुर ग्रांट सहित बगदर, गौराचौकी, भोपतपुर फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। शाम 5:13 बजे इनकमिंग फीडर को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ विद्युत मनकापुर आशीष राहुल ने बताया की विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर के वैक्यूम में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई थी। इसे सही कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।