फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Used to roam around the ward posing as a health worker, caught stealing mobile phone

Gonda News: स्वास्थ्यकर्मी बनकर घूमता था वार्ड में, मोबाइल चोरी करते धरा गया

Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Used to roam around the ward posing as a health worker, caught stealing mobile phone
एप्रेन व मास्क पहनकर पूछता था मरीजों का हाल, तीमारदारों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से दो दिन के भीतर चोरी हुए सात मोबाइल फोन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्यकर्मी की तर्ज पर एप्रेन पहनकर चोरी करने की घटना सामने आई है। दो दिनों में सात मोबाइल फोन चोरी होने के बाद तीमारदारों ने बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को दबोच लिया। तीमारदारों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल कॉलेज के वर्न वार्ड में भर्ती परसपुर के हट्ठी चौहान पुरवा निवासी लवकुश सिंह के तीमारदार शिवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मास्क लगाए एक युवक आया और खुद को स्वास्थ्यकर्मी बताकर पूछने लगा कि वार्ड में कोई नया मरीज आया है क्या। मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी लेने लगा। आरोप है कि हाल चाल पूछने के दौरान चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन लेकर भागने लगा। वार्ड के तीमारदारों ने उसे दबोच लिया।
युवक पकड़े जाने की सूचना मिलने पर अन्य वार्ड के तीमारदार भी इकट्ठा हो गए, पिछले दो दिनों में जिनके मोबाइल चोरी हुए थे। आर्थो वार्ड के तीमारदारों ने बताया कि यह व्यक्ति तो हर रोज रात में एप्रेन व मास्क पहनकर राउंड करता है। सभी तीमादारों ने कोतवाली नगर में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई। मनकापुर के बेनीपुर निवासी सम्मयदीन ने बताया कि उसकी पत्नी महिला वार्ड में भर्ती है, वहीं से पत्नी का फोन चोरी हो गया। परसपुर के ईटार पांडेय पुरवा निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि उसका भाई आर्थो वार्ड में भर्ती है, जहां से मोबाइल फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार परसपुर के चौहान पुरवा निवासी अमरावती, बालपुर निवासी पिंकू दूबे, इस्माइलपुर उमरी बेगमगंज निवासी रंग बहादुर, पेड़ारन निवासी अर्जुन वर्मा ने वार्ड से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश सिंह ने बताया कि एक युवक को तीमारदारों ने चोरी के आरोप में पकड़ कर दिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेआर व ट्रेनी छात्रों के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को पहचानना मुश्किल:
मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में विभिन्न नर्सिंग कॉलेज के छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो एप्रेन पहनकर वार्डों में घूमते रहते हैं। इसके अलावा हर सप्ताह नए जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों की तैनाती होती रहती है, जिनको वार्ड के स्टॉफ भी नहीं पहचाने हैं। ऐसे में बाहरी लोग भी एप्रेन पहनकर मरीजों से वसूली या चोरी कर लेते हैं।


गार्ड व तीमारदारों ने दो चोरों को पकड़ा:
मेडिकल कॉलेज में चोरी करने वाले एक युवक को गार्ड व तीमारदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक एप्रेन पहनकर वार्ड में जाता था इसकी जानकारी नहीं है। वार्डों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी बिना आईडी कार्ड वार्ड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -डॉ. एम डब्ल्यू खान, उप प्राचार्य, महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed