फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Urea

खाद मिली तो वितरण में लापरवाही से भटक रहे किसान

Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Urea
गोंडा के करनैलगंज में खाद मिलने के बाद खुशी जाहिर करता किसान। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिलाधिकारी के सख्त रवैये के बाद पीसीएफ के गोदाम से निकलकर समितियों तथा बाजारों तक खाद तो पहुंच गई, लेकिन वितरण में लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खाद की किल्लत से परेशान किसानों को कुछ राहत मिली। लेकिन मंगलवार को कई केंद्रों पर वितरण शुरू नहीं हो सका। पर्याप्त मात्रा में खाद आने की खबर सुनने के बाद भारी संख्या में किसान साधन सहकारी समितियों पर पहुंचे, लेकिन वितरण शुरू न होने से ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासखंड छपिया के साधन सहकारी समिति साबरपुर में खाद आने की खबर सुन किसान लंबी लाइन में सुबह से ही लग गए। दोपहर बाद तक समिति के प्रभारी नहीं दिखाई पड़े, जिससे लाइन में लगे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के बीच लाइन में लगे किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को सुचारु रूप से खाद उपलब्ध हो सके। जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। छपिया के कई साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद न उपलब्ध होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसम्ही गांव स्थित साधन सहकारी समिति तिरुखा बुजुर्ग पर सुबह यूरिया खाद लेने वालों की लंबी कतार लग गई थी। भीड़ को देखते हुए गोदाम प्रभारी के पसीने छूटने लगे। उन्होंने इसकी सूचना सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राम सजीवन पांडेय को दी। एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जाएगा। बताया कि विकासखंड में पांच समितियों पर आज रात यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी।
नहीं खुला सहकारी समिति का ताला
बेलसर के साधन सहकारी समिति सिंहपुर में 1.30 बजे तक ताला लटका रहा। यहां आने वाले किसानों को वापस लौटना पड़ रहा था। वहीं मुजेहना के साधन सहकारी समिति रेतवागाड़ा में यूरिया नहीं उपलब्ध थी। डीएपी की मांग की गई है। साधन सहकारी समिति मुजेहना के प्रभारी राजेश्वरी सिंह ने बताया कि यूरिया उपलब्ध नहीं है। मांग की गई है।
करनैलगंज में किसानों को मिली खाद बोले, थैक्यू डीएम सर..
जिलाधिकारी के सख्ती से करनैलगंज में खाद की किल्लत दूर होने से किसानों में खुशी है। यहां लगभग सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता बताई जा रही है। मंगलवार को किसान कई बैग खाद ले जाते दिखाई पड़े। खाद मिलने के बाद किसानों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

जिले मे खाद की कोई कमी नहीं है लगभग सभी सहकारी समितियों व दुुकानों पर खाद प्रयाप्त मात्रा में भेजवा दिया गया है। किसानों को आसानी से खाद मिल जाए इसके लिए अधिकारियों को निगरानी के लिए लगा दिया गया है। लापरवाही मिलने पर संबधित के खिलाफ सख्त काईवाई की जाएगी। मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed