फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar with a post from Pakistan on social media, investigation started

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक पोस्ट से हंगामा, जांच शुरू

Mon, 30 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar with a post from Pakistan on social media, investigation started
करनैलगंज (गोंडा)। सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान से किसी मोबाइल नंबर से एक आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। व्हाट्सएप के एडमिन को पुलिस ने तलब किया है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र में एक यू ट्यूब चैनल के एक्टर व संचालक द्वारा उन्नति फिल्म हाउस गोंडा के नाम से एक ग्रुप चलाया जा रहा था। जिसमें पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से रविवार को नवरात्र आरंभ होने के दिन बेहद आपत्तिजनक पोस्टडाली गई। जिसका फोटो देखने के बाद ग्रुप से जुड़े तमाम लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को भी भेज दिया। जिस पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक को ग्रुप से संबंधित जानकारी एकत्र करने एवं पोस्ट डालने वाले व्यक्ति का पता लगाने के साथ-साथ छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। सीओ ने बताया कि पोस्ट डालने वाले व्यक्ति एवं ग्रुप का संचालन करने के साथ ग्रुप बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। सभी को तलब किया जा रहा है। पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed