{"_id":"604cf0008ebc3ee61e7cdd03","slug":"uproar-in-hospital-on-maternity-and-child-s-death-gonda-news-lko5693955130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता व बच्चे की मौत पर लोगों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता व बच्चे की मौत पर लोगों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
गोंडा। कस्बे के एक नर्सिंग होम में शनिवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता और बच्चे की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया।
बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। मामले में प्रसूता के भाई ने थाना नवाबगंज में महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के सारावां के छेदिया गांव निवासी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि उसकी बहन रुची कुमारी की शादी ग्राम पंचायत टकटोना दुर्जनपर में सरजू कुमार तिवारी के साथ हुई थी। अभिषेक के मुताबिक शनिवार की सुबह अपनी बहन का प्रसव कराने कस्बा स्थित भारत मेडिकल सेंटर व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लाया था।
विज्ञापन
जहां पर मौजूद डॉ. नीना खुराना ने जांच कर बताया कि उनके द्वारा सामान्य प्रसव करा दिया जाएगा। अभिषेक आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतते हुए महिला चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी बहन और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
बताया कि जब उसे बहन के मौत की सूचना मिली तो अस्पताल के कर्मचारियों ने काफी देर तक उसे बहन के पास जाने नहीं दिया। प्रसूता की मौत से नाराज तीमारदारों ने नर्सिंगहोम पर जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डॉ. नीना खुराना पीपरी दुर्जनपुर में पीएचसी पर संविदा पर तैनात हैं। यहां कस्बे में उनके पति डॉ. भारत खुराना भारत मेडिकल सेंटर के नाम से नर्सिग होम का संचालन करते हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है, मामले में महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उधर डॉ. नीना खुराना का कहना है कि लापरवाही का आरोप निराधार है।