फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP minister Sanjay Nishad in Gonda, protest against Vinod Sahni murder.

विनोद साहनी हत्याकांड: मंत्री संजय निषाद की अगुवाई में निकला जुलूस, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़क उठे। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। उन्होंने बंद कमरे में एसपी-डीएम से चर्चा की।

विज्ञापन
UP minister Sanjay Nishad in Gonda, protest against Vinod Sahni murder.
प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विनोद साहनी हत्याकांड के मामले में गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़क उठे। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। साथ ही कई अन्य मामले में नाराजगी जताई। इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। मंत्री संजय निषाद ने बंद कमरे में डीएम व एसपी के साथ मंत्री बैठक कर चर्चा की।

विज्ञापन


वहीं, कुछ देर बाद हत्याकांड को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंत्री संजय निषाद की अगुवाई में सर्किट हाउस से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ‘विनोद के हत्यारों को फांसी दो’ के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग रखी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का प्रदर्शन: हत्यारों को फांसी और पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग
उधर, हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। ग्रामीण हत्यारों को फांसी देने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पहले गांव में धरना दिया। इसके बाद शव लेकर मुख्य मार्ग की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में शव लेकर शाहपुर बाजार पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं सपा नेता योगेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी और सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

इसके पहले, गोंडा बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित करनैलगंज चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। एडिशनल एसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई। इसके अलावा गोंडा सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय के आसपास भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। निषाद समाज समेत विभिन्न समाजों के नेताओं के गोंडा पहुंचने की सूचना को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।

अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन और परिजनों में बातचीत

उधर, मृतक विनोद साहनी के घर पर शुक्रवार सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। परसपुर, तरबगंज, नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। करनैलगंज से मृतक के घर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात करने के साथ बैरिकेडिंग की गई है।

पूर्व मंत्री एवं करनैलगंज के पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के कई सदस्य बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। योगेश प्रताप सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed