Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: CM Yogi Adityanath to visit Gonda today to listen to the Shriram Katha

यूपी: श्रीराम कथा सुनने गोंडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, चारों धाम मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Thu, 19 Nov 2026 06:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 19 Nov 2026 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीकथा के आयोजन में शामिल होंगे। इसके पहले वो पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath to visit Gonda today to listen to the Shriram Katha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जयप्रभाग्राम पहुंचकर सबसे पहले भक्तिधाम स्थित चारों धाम मंदिर में पंचमुखी महादेव का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। यहां कथा व्यास राजन महाराज के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भक्तिधाम स्थित चारों धाम मंदिर की स्थापना भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने की थी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम समाप्त होने तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहने को कहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed