फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Board exam will begin from today

आज से शुरू हो जाएगा यूपी बोर्ड एग्जाम

Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam will begin from today
जिले के 54 केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड एग्जाम शुरू हो जाएगा। हाई स्कूल व इंटर के 26 हजार 213 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी दो पालियों में यूपी बोर्ड का एग्जाम देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चार संवेदन व दो अंतिम संवेदनशील सहित 10 केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी करने की पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नकलचियों को दबोचने के लिए चार सचल दस्तों को क्रियाशील कर दिया गया है। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत कर दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रसाधन कक्ष, रोशनी रैंप व बैठने के लिए सीटों का इंतजाम किया गया है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में बाहरी व्यक्तियों को नहीं फटकने दिया जाएगा।  
विज्ञापन


नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड एग्जाम कराने के लिए प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं।

सशस्त्र सुरक्षा बलों के साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी परीक्षा की निगरानी करेंगे। केंद्रों के सभी गेट पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। गेट पर तैनात जवानों को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र पर 100 मीटर परिधि में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि सभी दस्तों को परीक्षा के दौरान सक्रिए रहने का निर्देश दिया गया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13 सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन रिवर्ज सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की पल-पल निगरानी करेंगे। डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी की गठित टीमें सचल दस्त के रुप में नकलचियों पर नकेल कसेंगे।

जिले के 54 केंद्रों पर दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 26,213 परीक्षार्थी बोर्ड एग्जाम देंगे। हाईस्कूल में 15,536 और इंटरमीडिएट में 10, 677 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हो रहे हैं।


विद्यार्थी नारंग देव, वरुण कुमार, उज्जवल, रमेश कुमार, दीपक, दिनेश व संजय आदि छात्रों ने बताया कि सभी छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित किया जा चुका है। डीआईओएस की कड़ाई के चलते स्कूल प्रशासन प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली नहीं कर सका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed