फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Board and CBSE exams will be changed

बदली- बदली रहेगी यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
UP Board and CBSE exams will be changed
गोंडा। यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में कई बदलाव हुए हैं। स्कूलों में अब परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड के कक्षा नौ अब बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 30 प्रतिशत कर दी गई है, और प्रत्येक विषय की परीक्षा 70 अंक की होगी।
विज्ञापन

साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा के लिए तय किये बदलावों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दिया है। परीक्षा के समय में परिवर्तन किया है, और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अधिक समय तय किया है। जिससे उन्हें परीक्षा देने में दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रत्येक विषय की परीक्षा 70 अंक की होगी। लगभग 30 प्रतिशत अंकों (20 अंक) के बहु विकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसके अलावा कक्षा 11 व 12वीं की अर्द्धवार्षिक, वार्षिक प्री बोर्ड परीक्षाओं में अंक विभाजन व्यवस्था पिछले वर्ष की भांति ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा में प्रश्न पत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है। लिखित परीक्षा के 70 अंक के प्रश्नपत्रों को दो भागों में विभक्त किया जाना है।
70 अंक के प्रश्न पत्र के लगभग 30 प्रतिशत अंक यानि 20 अंक का प्रथम भाग बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। बहु विकल्पीय प्रश्नों के अलावा शेष 70 प्रतिशत अंकों के (50 अंक के) वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। वार्षिक परीक्षा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की भांति 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी।
नवंबर माह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा, फरवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा, पूरे सत्र में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह, अर्द्धवार्षिक परीक्षा की लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर तीसरे सप्ताह, सभी कक्षाओं का ऑनलाइन व ऑफ लाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी, प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कक्षा-11 व 12वीं के लिए 24 से 31 जनवरी, प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा व कक्षा नौ व 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की दिसंबर में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भेजे है। 10वीं की परीक्षा जहां 17 नवंबर को आयोजित होगी, ं 12 वीं की परीक्षा 16 नवंबर हो होगी। परीक्षा का समय 90 मिनट रखा गया है।
ठंड को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सामान्य रूप से 10.30 के बजाय दिन के 11.30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट की जगह 20 मिनट का समय दिया जाएगा। बोर्ड ने 5 जुलाई 2021 को जारी दिशा-निर्देश के आधार पर आगे परीक्षा का दिशा निर्देश जारी किया है।

इससे पूर्व पहले चरण की परीक्षा नवंबर दिसंबर माह में आयोजित करनी हैं, और दूसरे चरण की परीक्षा मार्च अप्रैल में आयोजित होगी। परीक्षा परिणाम दोनों के अंकों को मिलाकर निकाला जाएगा। नवंबर में परीक्षा को लेकर बोर्ड सामान्य छात्रों के अलावा दिव्यांग छात्रों के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दोनों चरण की परीक्षाओं में 50-50 फीसद पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed