फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Unlock One: Rules are being broken due to discounts, out of market

अनलॉक वन : छूट से टूट रहा नियम, बाजार में आई बहार

Tue, 02 Jun 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Unlock One: Rules are being broken due to discounts, out of market
Unlock One: Rules are being broken due to discounts, out of market - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संकट में अनलॉक वन से मिली छूट पर नियमों की अनदेखी का दौर जारी है। छूट क्या मिली मानो अब कोरोना संकट ही दूर हो गया है। लोगों के चेहरे पर न तो कोई सिकन है और नहीं सर्तकता का भाव। दुकानों पर ऐसे जुट रहे हैं जैसे मानो पुराना वक्त आ गया है।
विज्ञापन

हाल यह रहा कि पक्की दुकानों के साथ ही पटरी दुकानें भी खुल गई हैं। चौक बाजार में लगातार भीड़ जुट रही है और पटरी की दुकानों पर भी लोग बैठकर खरीदारी कर रहे हैं। एक मीटर के दूरी का निर्देश कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। बस इतना हुआ है कि लोगों के बीच में कोरोना का खौफ छूट से खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में छूट के दूसरे दिन भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। चौक बाजार और भरत मिलाप चौक में दुकानों पर नियमों की अनदेखी हो रही है। दुकानदारों की ओर से भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि दुकान पर दूरी भूलकर लोग पहुंच रहे हैं खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की समस्या है कि वह उपभोक्ताओं से कुछ कहेंगे तो व्यवसाय प्रभावित होगा। वहीं लोग एक साथ जुट रहे हैं। वहीं ठठेरी बाजार में ऐसी भीड़ जुटी रही कि लोग परेशान भी दिखे फिर भी कोई नियमों को नहीं मान रहा है।
सरकारी विभागों में तीन पालियों में सौ फीसदी कर्मचारयिों को बुलाया गया है। किसी दफ्तर में नियम का पालन तो भरपूर हो रहा है लेकिन कहीं नियमों की अनदेखी की जा रही है। तीन बार में दफ्तर में लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन एक साथ ही लोग आ जा रहे हैं।

वहीं कई लोग तो मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। ऐसी व्यवस्था से सरकारी दफ्तरों में भी संकट बना हुआ है। नगर पालिका में लोग आए लेकिन कई लोग बिना मास्क के ही बैठे दिखे। वहीं कुछ लोग सर्तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed