फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Unlimited possibilities for daughters in body building: Asmita

बेटियों के लिए बॉडी बिल्डिंग में असीम संभावनाएं : अस्मिता

Tue, 17 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unlimited possibilities for daughters in body building: Asmita
अ​स्मिता सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। व्यक्तित्व विकास के प्रतिष्ठित संगठन जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) के तत्वावधान में बीते दिनों लखीमपुर खीरी में आयोजित रीजन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बेस्ट वुमन फिजिक का खिताब हासिल करने वालीं अस्मिता सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में बेटियों के लिए बड़े अवसर बताए। वजीरगंज के दुर्जनपुर घाट निवासी अस्मिता सिंह वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अस्मिता ने बातचीत में कहा कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जिमनास्टिक से भिन्न है। इसमें लड़कियों को अपनी सुंदरता पर ध्यान देने के साथ ही शरीर को सुडौल बनाने के लिए प्रयास करना होता है। इसके लिए वह रोज सुबह पांच बजे से साढ़े बजे तक और शाम को भी करीब दो घंटे जिम, योग आदि करती हैं। इसके अलावा वसायुक्त भोजन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करती हैं। उबला भोजन करना होता है। सप्ताह में एक दिन पानी या नमक का जरा भी सेवन नहीं करना होता है। कभी-कभी तैयारी के हिसाब से फल और शेक ले लेती हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान अस्मिता का रुझान बॉडी बिल्डिंग की तरफ हुआ। लखनऊ में नियुक्ति के बाद ड्यूटी के साथ समय का प्रबंधन किया। जेसीआई से जुड़कर उन्होंने मिस रीजन का खिताब हासिल किया। अब वह लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्था अहाना क्लासिक के नेशनल कंप्टीशन में प्रतिभाग करेंगी। बताया कि यह संस्था लड़कियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता को इस क्षेत्र में जाने के लिए अनुमति और साथ देना चाहिए। बताया कि छोटी मानसिकता के चलते बेटियां अपनी प्रतिभा दिखाने से चूक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed