फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   university gonda minister

Gonda News: विश्वविद्यालय पर संशय बरकरार, शिलान्यास की मांग

Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
university gonda minister
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय के डोमाकल्पी (परसपुर) में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ रही है। तीन दिनों से संशय बना है। जिले में आए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर से विधायक बावन सिंह, अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’ के साथ आम लोगों ने मांग की कि विश्वविद्यालय तय स्थल पर ही बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द से जल्द निर्माण का शिलान्यास कर दें, इससे भ्रम की स्थिति दूर होगी। जिले में विश्वविद्यालय की मांग स्थानीय जनता और छात्र-छात्राएं कई सालों से करते आ रहे हैं। वर्ष 2021 में तत्कालीन मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर उपयुक्त भूमि को चिन्हित कराया था। कर्नलगंज तहसील की ग्राम पंचायत डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय के लिए प्रदेश सरकार के मिल्कियत की 58.13 एकड़ भूमि मिल गई थी। जिससे जमीन के लिए अतिरिक्त खर्च भी सरकार को नहीं उठाना पड़ रहा है। उसी समय मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) देवेंद्र मणि की तीन सदस्यीय कमेटी ने 23 नवंबर 2021 को प्रस्तावित स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

----- डोमाकल्पी उपयुक्त स्थल होने का पेश किया दावा -
- चिन्हित स्थल डोमाकल्पी लखनऊ-गोण्डा मुख्यमार्ग से मात्र 5 किमी दूरी
- लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड के निकट होने से देश-प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिये सुविधाजनक
- मंडल मुख्यालय गोंडा से कुल 16 किमी व राजधानी लखनऊ से 100 किमी की दूरी पर स्थित
- राजधानी मार्ग व मंडल मुख्यालय पर होने से बलरामपुर जनपद के लोगों के लिये अधिक सुगम
- डोमाकल्पी भगवान श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट
- डोमाकल्पी में उत्तर प्रदेश सरकार के मिल्कियत की भूमि होने से अधिग्रहण के अनावश्यक व्यय से मुक्ति
- यूनिवर्सिटी के लिए चिह्नित भूमिस्थल बाढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्र से दूर व पूर्णतया सुरक्षित
- बलरामपुर तराई जनपद जहां ज्यादातर समय बाढ़ व जलभराव से शिक्षा होगी प्रभावित
- बाढ़ व अत्याधिक नमी के चलते सीलन आदि से भवन निर्माण व रखरखाव में अधिक खर्च

विश्वविद्यालय के लिए संगठनों ने भरी हुंकार
मंडल मुख्यालय पर मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जिले के विभिन्न संगठन सक्रिय हो गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपकर मांग की। संगठनों ने विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा तैयार किया है। पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री के साथ ही विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, कैसरगंज के सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह आदि को भी ज्ञापन सौंपा। इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह, परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अनिल श्रीवास्तव, जसपाल सलूजा, पेंशनर कल्याण संस्था के केबी सिंह, डोमाकल्पी के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य परसपुर-तृतीय के प्रतिनिधि राजेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य साधुराम, कर्नलगंज के जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल, सालपुर धौताल के प्रधान प्रतिनिधि देवप्रयाग अवस्थी, अभय सिंह आदि ने मांग किया कि विश्वविद्यालय का निर्माण डोमाकल्पी में ही हो।
विज्ञापन

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के मंडल अध्यक्ष व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य रवि प्रकाश पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष अजय विक्रम सिंह, वरिष्ठ मंडल महामंत्री, चंद्र प्रकाश तिवारी, मंडल महामंत्री, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडेय, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, विनय कुमार त्रिपाठी, शशिमोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक उपाध्याय, अभिजीत तिवारी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अखंडानंद तिवारी ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सभी ने कहा कि एकजुट होकर संघर्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के जनभावनाओं और वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय शासन के तय मानकों के आधार पर ही स्थापित होगा।
- अनिल राजभर, मंत्री श्रम एवं सेवायोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed