{"_id":"18fff0fc6ea9e6e601dab704f6da8d35","slug":"union-workers-rallied-against-seventh-pay-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतन आयोग के खिलाफ केंद्रीय कर्मी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतन आयोग के खिलाफ केंद्रीय कर्मी लामबंद
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ शुक्रवार को जहां एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने काला दिवस मनाया तो वहीं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने भी ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा पर की गई टिप्पणी को तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई।
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल संगठन मंत्री रामनगीना के नेतृत्व में शुक्रवार को मजदूर यूनियन के तमाम लोग डीजल शेड के गेट पर इकट्ठा हुए। जहां से इन्होंने पैदल मार्च निकाला।
श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के पास स्थित यूनियन के दफ्तर पर मजदूर यूनियन ने सभा की।
इसमें डीजल शेड के शाखा मंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है।
शाखा मंत्री शाहिद अली ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के खिलाफ काम कर रही है। अगर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया तो इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मो. फरहान, रामसिंह, विनोद श्रीवास्तव, आफताब आलम व केएल यादव समेत यूनियन के तमाम लोग मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने भी शुक्रवार का दिन काले दिवस के रूप में मनाया। काला फीता बांधकर इन कर्मचारियों ने विरोध जताया।
प्रदर्शनकारी डाककर्मियों का कहना था कि सातवें वेतन आयोग की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा को लेकर जो टिप्पणी की गई है, उसे तत्काल वापस लिया जाए।
न्यूनतम वेतन को 18 हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपये किया जाए। वेतन वृद्धि का निर्धारण करने वाले गुणांक में बढ़ोतरी की जाए।
इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, एनएन सोनकर, एसके ओझा, वीएन द्विवेदी, लवकुश शुक्ल, धीरेंद्र वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, आयुष सिंह व राघवराम आदि मौजूद रहे।