{"_id":"601ecc3b8ebc3ed271449958","slug":"unhappy-card-holders-protested-after-not-getting-ration-gonda-news-lko563535135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से नाराज कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने से नाराज कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गोंडा। पिछले कई महीनों से राशन न मिलने से नाराज दुल्हापुर के कार्डधारकों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्ड धारकों ने कोटेदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया भी लगाया है।
विकासखंड मुजेहना के ग्राम पंचायत दुल्हापुर के दो दर्जन से अधिक कार्डधारक शनिवार को मुजेहना ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने कार्ड धारकों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कार्डधारकों ने बताया कि उन सभी को राजेंद्र सिंह के कोटे से सम्बद्ध कर दिया गया है। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार ने उन लोगों का अंगूठा भी लगवा लिया है और उन्हें माह दिसंबर से राशन नहीं दिया है। आरोप है कि जब वह सभी राशन की मांग करते हैं कोटेेदार गन्ना न मिलने का बहाना करते हैं।
विज्ञापन
जबकि बगल गांव की दुकान पर हर महीने राशन मिलता रहता है। कार्ड धारको ने 30 लोगों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र खंड विकास अधिकारी राम सिंगार को सौंपा है। कार्डधारकों ने खंड विकास अधिकारी से कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में आनंद कुमार, मनीष कुमार, अब्बासअली, प्रदीपकुमार, रमन वीरेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्डधारक शामिल रहे।