फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   uncontrolled truck crushed a man

तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचला

Tue, 23 Jun 2015 11:33 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी बाजार में मंगलवार सुबह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं, दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे वृद्ध की घर लौटते ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक घंटे के अंदर ही दो लोगों की मौत होने से बाजार में शोक की लहर है। बताया जाता है कि गैसड़ी बाजार निवासी डॉ. इसरार अहमद (50)  सुबह घर के पास ही स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे।
विज्ञापन


नमाज पढ़ने के बाद इसरार पानी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पचपेड़वा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को बाजारवासियों ने मटेहना पेट्रोल पंप के निकट पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरार के भतीजे मो. अबरार खां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद आसिफ निवासी टुंडला जनपद शामली के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अर्जुन यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसी बीच इसरार की मौत की सूचना पाकर स्थानीय निवासी कब्बू (70) उन्हें देखने गए।

वहां से कब्बू घर लौटे तो उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed